बरेली। श्रम समन्वय एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य 29 सितंबर को रात आठ बजे सर्किट हाउस में पहुंचेंगे। अगले दिन 30 सितंबर को सुबह नौ बजे वह विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सुबह 10 बजे वह रामपुर के लिए रवाना हो जाएगा। 29 सितंबर को ही जन शक्ति विभाग के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख शाम चार बजे रामपुर गार्डन के आनंद आश्रम में नव दुर्गा महोत्सव एवं सामूहिक फलाहार कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोनों मंत्री के आगमन को लेकर संबंधित विभागों के अफसरों को अलर्ट कर दिया गया है।