फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल परिवार की महिलाओं का आईएमए करेगा निशुल्क इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राज्यपमंत्री बनने के बाद पहली बार बरेलीवासियों से मिलने पहुंचे परिवहन मंत्री अशोक कटारिया का आईएमए की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन आईएमए परिसर में किया गया। इस दौरान आईएमए पदाधिकारियों और सदस्यों ने बीपीएल परिवार की महिलाओं को प्रत्येक माह की नौ तारीख को निशुल्क इलाज मुहैया कराने की शपथ ली। जिसको परिवहन मंत्री ने सराहा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए डॉक्टरों की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान आईएमए अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. हिमांशु अग्रवाल, डॉ. राघवेंद्र शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें