फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखूपुर विधायक ने जारी किया वीडियो, बोले-भाजपा का था और रहूंगा

विज्ञापन
धर्मेंद्र शाक्य। - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़ सपा में शामिल होने के बाद कई पोर्टल और सोशल मीडिया पर सूचनाएं आने लगीं कि शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य भी स्वामी प्रसाद के साथ भाजपा छोड़ सपा में शामिल हो गए हैं। इन खबरों के बीच देर शाम शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता से मिले। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है। कहा कि भाजपा छोड़ने वालों के साथ उनका नाम कैसे आया उनको नहीं पता। वह मंगलवार को क्षेत्र के भ्रमण पर थे। शेखूपुर विधायक ने कहा कि वह भाजपा के थे और भाजपा के ही रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें