फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने अनसुनी की फरियाद, कोर्ट के आदेश पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिथरी चैनपुर पुलिस ने हमला और लूट जैसे संगीन अपराधों को नजरअंदाज कर दिया। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई तो पीड़ितों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

किराना व्यापारी को कर्मचारियों ने ही लूटा
शाहजहांपुर के निगोही निवासी राजपाल ने बताया वह किराना व्यापारी हैं। माल लेने बरेली आते हैं। बीते साल उन्होंने अपने यहां काम करने वाले रामनिवास शर्मा और बालिस्टर शर्मा से माल लोड करने के लिए कहा तो दोनों ने मना कर दिया। राजपाल खुद माल लेने बरेली आ रहे थे तभी भुता में एक लड़के ने उनकी कार रोक ली। कुआंडाडा नहर के पास तीन लोग मास्क लगाकर गाड़ी के सामने आ गए थे।
आरोपियों ने रिवाल्वर दिखाकर 1.15 लाख रुपये लूट लिए थे। राजपाल ने बताया की उन्होंने लुटेरों को पहचान लिया, वे रामनिवास शर्मा और बालिस्टर शर्मा ही थे। आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक से फरार हो गए। राजपाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। राजपाल ने कोर्ट के आदेश पर निगोही निवासी रामनिवास शर्मा, बालिस्टर शर्मा, नितिन शर्मा, राजेश शर्मा के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

मुकदमे में नही किया समझौता तो रास्ते में घेरकर लूटा
बिथरी चैनपुर मनपुरिया दलेल निवासी सिराजुद्दीन ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने उनके भाई पर जानलेवा हमला किया था। इसका मुकदमा बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज हुआ था। उस मुकदमे को प्रभावित करने के लिए आरोपियों ने उन पर एनसीआर दर्ज करा दी। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी।
आरोपियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दावत खाकर लौट रहे सिराजुद्दीन को विरिया हाट मजार के पास घेर लिया और उनके हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए थे। बैग में 15 सौ रुपये थे। कोर्ट के आदेश पर बिथरी चैनपुर थाने में मनपुरिया दलेल निवासी जमीलुद्दीन और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
घर में घुसकर देवर ने की अश्लील हरकत
सीबीगंज : क्षेत्र की महिला के साथ देवर और उसके रिश्तेदार ने घर में घुसकर अश्लील हरकत की। महिला ने आरोपी देवर और रिश्तेदार के खिलाफ सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का अपने पति से पारिवारिक विवाद चल रहा है। देवर इरफान और उसका रिश्तेदार छोटे घर में महिला को अकेला देखकर घुस आए और अश्लील हरकतें कीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें