फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ बयान दिए तो पिता के साथ भेज दूंगा जेल

सार

11 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी के घर से किशोरी को बरामद किया था। इस मामले में किशोरी का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह दरोगा पर उसके कहे अनुसार कोर्ट में बयान न देने पर कई सालों तक जेल में बंद रखने का आरोप लगा रही है।किशोरी के पिता का आरोप है कि कोर्ट में बयान होने तक पुलिस ने उन्हें बेटी से नहीं मिलने दिया। आरोपियों से सांठगांठ कर दरोगा ने बेटी का धमकाकर उसके कोर्ट में गलत बयान दर्ज करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाही। शाही थाने के एक दरोगा पर किशोरी के पिता ने जेल भेजने की धमकी देकर कोर्ट बदलवाने का आरोप लगाया है। मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। सोमवार को किशोरी के पिता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

शाही थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को एक युवक 19 सितंबर को बहलाकर ले गया था। 11 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी के घर से किशोरी को बरामद किया था। इस मामले में आरोपी समेत उसके पिता और चाचा के खिलाफ शाही थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में किशोरी का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह दरोगा पर उसके कहे अनुसार कोर्ट में बयान न देने पर कई सालों तक जेल में बंद रखने का आरोप लगा रही है।
किशोरी के पिता का आरोप है कि कोर्ट में बयान होने तक पुलिस ने उन्हें बेटी से नहीं मिलने दिया। आरोपियों से सांठगांठ कर दरोगा ने बेटी का धमकाकर उसके कोर्ट में गलत बयान दर्ज करा दिए। सोमवार को उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी से की और बताया कि पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है, जबकि आरोपी खुलेआम गांव में घूमकर उन पर समझौते दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें