मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव के एक घर में छापा मारकर बिना नंबर प्लेट की दो बाइकें पुलिस ने संदेह के आधार पर कब्जे में ले ली हैं।
मीरगंज पुलिस ने खुदागंज गांव में एक मकान पर छापा मारा। वहां बिना नंबर प्लेट की दो बाइकों को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि बाइकों पर नंबर प्लेट नहीं है। उनका साइलेंसर भी अलग तरह का है। जांच की जा रही है और उनका मालिक कौन है। इसका पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद गांव में चर्चाओं का दौर जारी है। संवाद