फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा : तीन में 88 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने की मुफ्त यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान तीन दिनों में रीजन की 682 बसों में 88 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने मुफ्त यात्रा की। अब 30 और 31 अगस्त हो परीक्षा होगी। पुलिस भर्ती परीक्षा 23, 24, 25 अगस्त को दो-दो पालियों में कराई गई थी। बरेली में परीक्षा के लिए 29 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर रोजाना दोनों पालियों में 26-26 हजार अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इसके सापेक्ष रोजाना औसतन 75 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई थी। परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो की 682 बसों को लगाया गया और 60 बसों के फेरे बढ़ाए गए थे। तीन दिन में रीजन की बसों में 88,930 अभ्यर्थियों ने मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया है। 30 और 31 को होने वाली परीक्षा में भी 50 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों के मुफ्त यात्रा करने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें