तीसरे दिन 76.79 फीसदी ने दी परीक्षा, डीएम-एसएसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण
बरेली। पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन 23 फीसदी अभ्यर्थी केंद्रों तक नहीं पहुंचे। सिर्फ 76.79 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। रविवार को दोनों पालियों में केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी। दोनों पालियों में 26,064 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 9,897 अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। 3,135 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 10,118 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे और 2914 गैरहाजिर रहे। डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी अनुराग आर्य व परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी यातायात शिवराज ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। ब्यूरो