शाही। नाराज होकर घर से गए युवक को पुलिस ने तलाश कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव बिसी रमपुरा के 28 वर्षीय सुधांशु शर्मा पुत्र भगवत शरण शर्मा शनिवार को बिना बताए घर से कहीं चले गए थे। शनिवार की रात करीब 12:00 बजे पुलिस को शाही तिराहे पर युवक दिखाई दिया। थाने लाकर जब युवक से जानकारी ली तो उसने बताया कि वह सुधांशु शर्मा है। घर से नाराज होकर चला आया है। सूचना पर युवक के परिजन भी रात में ही शाही थाना पहुंच गए। संवाद