फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला की हत्या की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। शनिवार दोपहर दो बजे किसी व्यक्ति ने डायल 112 नंबर पर फोन कर सूचना दी कि एक महिला की हत्या कर पास की बहगुल नदी में फेंक दिया गया है। आनन-फानन में थाना प्रभारी संतोष कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन कुछ नहीं मिला। जिस मोबाइल नंबर से पुलिस को सूचना दी गई थी। वह भी बंद जा रहा था। घंटों तक पुलिस छानबीन करती रही, लेकिन कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की, जिस पर लोगों ने इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि किसी ने झूठी सूचना दी थी। उक्त व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें