नवाबगंज। घर के बाहर खड़ी गाड़ी चोरी होने की सूचना वाहन स्वामी ने डायल 112 पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद हाईवे पर रिछोला गांव के पास शराब के नशे में वाहन मालिक ने डिवाइडर से गाड़ी को भिड़ा दी। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे एवं उसके स्वामी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
थाना नवाबगंज के अभयराजपुर गांव के देवेश कुमार गाड़ी चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। शुक्रवार की रात उन्होंने डायल 112 पुलिस को फर्जी सूचना दे दी। जानकारी मिलते ही कोतवाल राजकुमार शर्मा ने पुलिस के साथ घेराबंदी शुरू कर दी। रिछोला पुलिस चौकी के पास उपनिरीक्षक विदेश शर्मा वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार गाड़ी हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। उपनिरीक्षक विदेश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए चालक ने अपना नाम देवेश कुमार निवासी ग्राम अभयराजपुर थाना नवाबगंज बताया है। वह नशे के हालत में था। उसने 112 को गाड़ी चोरी की फर्जी सूचना दे दी थी। संवाद