ब्रूबेरी कैफे में हुआ था गोलीकांड
राजेंद्रनगर के ब्रूबेरी कैफे में शनिवार देर रात फायरिंग में हुई थी, जिसमें गोली लगने से गौतम यादव नाम का युवक घायल हो गया था। रितिक का उसकी प्रेमिका से विवाद हो गया था। वह रितिक के गले से सोने की चेन तोड़ ले गई तो वह उसका पीछा करते हुए दोस्तों के साथ ब्रूबेरी कैफे पहुंच गया।
वहां प्रेमिका दूसरे लड़के-लड़कियों के साथ बैठी थी। रितिक ने उसे तमाचा जड़ दिया तो शोर मचाने पर रेस्टोरेंट के स्टाफ ने तमंचा निकाल लिया। एक गोली रितिक के दोस्त गौतम यादव के पीठ में लगी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, उसकी हालत में सुधार है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।