Sweta Yadav, CO first Bareilly
- फोटो : ANI
बरेली में एक पुलिस कर्मी पर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। सीओ स्वेता यादव ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर इज्जतनगर में तैनात था। उसके खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि पुलिस कर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।