फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बदमाश होने की सूचना पर दौड़ी दो थानों की पुलिस, एक आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। बदमाश होने की सूचना पर दो थानों की पुलिस दौड़ी। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार देर रात मझारा निवासी शंकर लाल साहू व देवेन्द्र साहू खेतों की रखवाली के लिए जा रहे थे कि रास्ते में झाड़ियों के पास दो मोटरसाइकिल खड़ी थी। दो लोग थैलो में कुछ लादे हुए थे, जिन्हें बदमाश समझकर शोर मचा दिया। आवाज सुन खेतों की रखवाली कर रहे ग्रामीण इकट्ठे हो गए। इधर, देवचरा बाजार में फूल की आढ़त चलने वाले धर्मवीर ने बदमाश होने की सूचना दी। जिसपर भमोरा पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंची। ग्रामीणों के साथ बदमाशों की तलाश की गई, जिसपर एक बदमाश को दबोच लिया गया। पड़ोसी गांव पुठी, जो थाना बिनावर में लगता है। उस गांव के किसानों ने भी बदमाश होने की सूचना थाने को दी। जिसपर बिनावर थाना पुलिस भी पहुंच गई। भमोरा पुलिस दोनों बाइकों कब्जे में लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें