शीशगढ़। पांच दिन से अपहृत किशोरी को पुलिस ने बरामद कर मेडिकल के लिए भेज दिया, जबकि आरोपी फरार हो गया। एसआई इशरत अली ने बताया कि कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने अपनी 13 वर्षीय बेटी की 10 अगस्त की शाम से लापता होने की जानकारी दी थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी व किशोरी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार की सुबह बिलासपुर बस अड्डा पर बस का इंतजार करते समय किशोरी को बरामद कर लिया गया, जबकि आरोपी पहले ही मौके से फरार हो गया। संवाद