यह था मामला
सुभाषनगर पुलिया ढलान के पास बने होटल में रविवार को शाहजहांपुर में तैनात रेलवे कर्मचारी प्रेमिका को लेकर पहुंचा था। दोनों ने अपनी आईडी जमा करके एक कमरा ले लिया। थोड़ी ही देर बाद एक धार्मिक संगठन के लोग होटल पहुंच गए और कमरा खुलवाया।
संगठन के लोगों ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम-पता बताया। बाद में संगठन के लोगों ने कॉल करके लड़की के घरवालों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। लड़के को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
दो समुदायों का मामला होने से गरमाया प्रकरण
रेलकर्मी और उसकी प्रेमिका दोनों अलग समुदाय के थे। इसलिए संगठन के लोग वीडियो में काफी गुस्साए हुए लग रहे हैं। वह लड़के से पूछ रहे हैं कि उसका मकसद क्या है, वह किस संगठन के लिए काम कर रहा है। उन्होंने उसके मोबाइल में मौजूद पंद्रह वीडियो का हवाला देते हुए सवाल दागे कि इनमें कौन लड़कियां हैं। संगठन के ही सोशल मीडिया ग्रुपों में इस वीडियो को प्रसारित किया गया।