दिल्ली में हैं मौलाना: मुनीर
आईएमसी (इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल) के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीशी ने बताया कि मौलाना तौकीर दो महीने से परिवार सहित दिल्ली में हैं। वह दो दिन के लिए उस वक्त शहर आए थे जब यहां गिरफ्तारी देने की घोषणा की थी। इसके बाद फिर दिल्ली चले गए। ऐसे में उन्हें समन की जानकारी ही नहीं है।
समन घर पर चस्पा भी नहीं कर पाई पुलिस
मौलाना तौकीर रजा का सोमवार को कोर्ट में पेश होना मुश्किल लग रहा है। समन रिसीव न होने से तकनीकी रूप से आईएमसी प्रमुख को तारीख की जानकारी ही नहीं है। पुलिस के मुताबिक इस तरह के समन को घर पर चस्पा भी नहीं किया जा सकता। ऐसे स्थिति में मौलाना की कोर्ट में उपस्थिति मुश्किल ही लग रही है।