फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जरूरतमंद परिवारों और बच्चों के साथ पुलिस ने मनाई दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुलिस ने जरूरतमंद परिवारों और बच्चों के साथ दिवाली की खुशियां साझा कीं। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को मिठाई, पटाखे, मोमबत्तियां और उपहार बांटे, इससे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान दिखी। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में रविवार को जिले भर की पुलिस ने अपने इलाके में आमजन के साथ त्योहार मनाया। सीओ हाईवे देवेश सिंह, भोजीपुरा पुलिस के साथ जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने बच्चों और उनके परिवारों को दिवाली की मिठाई और उपहार वितरित किए। एसपी सिटी चिराग जैन और सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उनके घर जाकर मिठाई खिलाई। अपील की कि वह समाज से अपराध दूर करने में पुलिस की मदद करें। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें