फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा लुटेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा (बरेली)। थाना क्षेत्र में पुलिस ने लुटेरे गुलचम गिहार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। उस पर लूट डकैती जैसे आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वांछित अपराधी रजत उर्फ गुलचम गिहार गांव नवदिया सिंघाई के जंगल में लूट की घटना की योजना बना रहा है। पुलिस के साथ एसओजी टीम ने उसका पीछा किया। रात ढाई बजे गुलचम ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक गोली गुलचम के बाएं पैर में लगी। उससे एक तमंचा, एक खोखा, दो कारतूस व लूट के 1260 रुपये बरामद किए हैं।
थानाध्यक्ष रामरतन ने बताया कि पिछले दिनों हुई लूट की घटना में गुलचम फरार चल रहा था। वह गांव कंचनपुर का निवासी है। सीओ हाईवे नितिन कुमार ने बताया कि बदमाश के खिलाफ एक दर्जन मुकदमे भोजीपुरा थाने में दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें