नवाबगंज फोटो 2 चोरी गई धान की मशीन को चोर से बरामद की गई
नवाबगंज (बरेली)। चोरी गई धान मशीन और बिजली की मोटर को पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस ने तमंचा बरामद कर पीलीभीत के एक आरोपी पर विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
नौगवां वीरान गांव के शिवकुमार की 23 सितंबर को धान की मशीन और एक बिजली की मोटर चोर चोरी कर फरार हो गए। शिव कुमार ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को सूचना मिली कि किसान की चोरी हुई धान की मशीन को चोर नवाबगंज की ओर ला रहे हैं। पुलिस ने बैरियर लगाकर ट्रैक्टर को पकड़ लिया। ट्रैक्टर के पीछे बंधी धान की मशीन और बिजली की मोटर को अपने कब्जे में ले लिया। इसी बीच एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम लालाराम राठौर पुत्र बाबूराम निवासी जसैाली दिवाली थाना बीसलपुर पीलीभीत बताया है। पुलिस को आरोपी के पास एक तमंचा भी बरामद हुआ है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। संवाद