फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेमी सहित फरार महिला को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़। प्रेमी के साथ फरार हुई महिला को पुलिस ने खोज निकाला। इस दौरान महिला अपने से करीब 18 वर्ष छोटे प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। अब उपजिलाधिकारी के समक्ष पुलिस महिला का बयान दर्ज कराएगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र से गांव निवासी एक महिला जुलाई माह में कहीं चली गई थी। इसके बाद पति ने 26 जुलाई को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने छानबीन में 40 वर्षीय महिला को हरियाणा के पानीपत से उसके प्रेमी के साथ पकड़ा है। पूछताछ में 22 वर्षीय प्रेमी गोविंद पुत्र ओमकार निवासी दातागंज बदायूं ने बताया कि महिला से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। वह महिला की रील देखता था। इसके बाद बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ गया। इसके बाद महिला अपने 11 वर्षीय लड़की व छह बर्षीय लड़के को घर पर ही छोड़कर फरार हो गई।
थाना अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने महिला से पूछताछ की तो महिला पति की मौजूदगी होने के बावजूद भी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। वहीं, पति भी घर चलने की महिला से मिन्नतें करता रहा। इस बीच महिला के दोनों बच्चे मां और पिता को देखकर मायूस होकर रोते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें