फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिजली तार चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 17 लाख रुपये के तार समेत छह चोर गिरफ्तार

Mon, 30 Jan 2023 03:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पुलिस ने रविवार रात बिजली तार चोरों के गैंग को पकड़ा है। गिरोह से करीब 17 लाख रुपये का बिजली तार और उसे काटने के उपकरण व नकदी बरामद हुई है। 
 
विज्ञापन
चोरों से बरामद हुआ 17 लाख रुपये का तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के छह चोरों को गिरफ्तार किया है। ये चोर पेड़ काटकर खंभे गिरा देते थे। इसके बाद बिजली का तार काट ले जाते थे। गिरोह अब तक कई वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से भारी मात्रा में बिजली तार, उपकरण व अन्य सामान बरामद किया है।  

विज्ञापन


भोजीपुरा थाना पुलिस ने रविवार रात बिजली तार चोरों के गैंग को पकड़ा है। गैंग के चार सदस्य भोजीपुरा थाना क्षेत्र के और दो हाफिजगंज व सीबीगंज क्षेत्र के हैं। इनके पास से करीब 17 लाख रुपये का बिजली तार और उसे काटने के उपकरण व नकदी मिली है। 

चोरों ने पिछले दिनों इलाके में कई बिजली लाइन काटने की घटनाओं को करना कबूल किया है। उन्होंने बताया है कि पहले पेड़ों को इस तरह काटते थे कि वह बिजली के तारों या पोल पर गिर जाएं। फिर पोल को झुकाकर बिजली के तारों को काट ले जाते थे। एक लोडर वाहन भी बरामद हुआ है जिसमें भरकर तार बेचने के लिए ले जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें