फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने दिलाया पीड़ित को कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी क्षेत्र में मकान पर कब्जा कराने और आरोपियों की नामजदगी हटाने में एसएसपी ने मॉडल टाउन चौकी प्रभारी विपिन कुमार को निलंबित कर दिया है। अब पुलिस ने पीड़ित को मकान पर कब्जा कायम कराते हुए आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में नई रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूफी टोला निवासी इजहार खां ने रिपोर्ट कराई है कि बताया कि कय्या उर्फ नौशाद, जावेद और जफर ने गलत तरीके से उसके मकान पर कब्जे की कोशिश की थी। जब वह कब्जा हटवाने गए तो पुलिस की मौजूदगी में उन पर ईंट से हमला कर दिया। पुलिस ने ताले खोलकर दिखाया तो अंदर मकान पर इजहार के ही ताले पड़े मिले। इजहार ने हमलावरों से जान का खतरा जताकर बारादरी थाने में नया मामला दर्ज कराया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें