बरेली। शासन स्तर से प्रदेश भर में तैनात कई सीओ स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें बरेली में सीओ थर्ड के पद पर तैनात कुलदीप कुमार का तबादला मुजफ्फरनगर कर दिया गया है। कुछ महीने पहले इज्जतनगर के गांव अहलादपुर में हुए दोहरे एनकाउंटर के चलते सीओ सिटी रहे कुलदीप कुमार चर्चा में बने हुए थे। वहीं मुजफ्फरनगर में तैनात सीओ योगेंद्र सिंह को बरेली भेजा गया है।