क्योलड़िया। एक युवक ने ससुर पर खुद की हत्या का फर्जी आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक सुरक्षित निकला। फर्जी सूचना मिलने पर पुलिस चेतावनी देकर लौट गई। पीलीभीत के थाना दियोरिया कला के एक गांव निवासी युवक ने बुधवार शाम पांच बजे पुलिस को सूचना दी कि उसके ससुर पर उस पर हमला कर दिया है। वह जंगल में घायल पड़ा हुआ है। युवक की पत्नी मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि वह शराब का आदी है। ससुराल वालों ने 14 दिन पहले उसे विदा नहीं किया था। इसलिए उसने फर्जी सूचना दे दी। सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि युवक ने शराब पीकर फर्जी सूचना दी थी। संवाद