फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ ननिहाल में रह रहे एक युवक ने दुष्कर्म किया था। इस मामले में किशोरी के पिता ने 23 जुलाई को आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी ऋषिपाल के खिलाफ दुष्कर्म व एससी/एसटी की धाराओं रिपोर्ट दर्ज की थी। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि पीड़ित किशोरी का बयान दर्ज कराने के बाद मंगलवार को चौकी इंचार्ज धौंराटांडा संजय कुमार ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी ऋषिपाल को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें