फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने चोरों को सामान सहित गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। चोरियों को लगातार अंजाम देकर आमजनों के लिए मुसीबत का सबब बने चोरों को सामान सहित पकड़कर पुलिस ने न्यायालय पेश किया है। उपनिरीक्षक विवेक कुमार ने पुलिस के साथ शाहबाद रोड पर चोरी की योजना बनाते दो चोरों को पकड़ा। पूछताछ में चोरों ने अपना नाम शाहबाज मोहल्ला प्यास, राहुल मोहल्ला मुरावटोला बताया। पुलिस ने उनकी निशानदेही से चोरी किए हुए चार लोहे के जाल सहित अन्य सामान बरामद कर उन्हें न्यायालय भेज दिया। पकड़े गए दोनों चोर स्मैक के आदी बताए गए हैं। इसी खर्च को चलाने के लिए यह छोटी चोरियों को अंजाम देते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें