फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस पर नई परंपरा डलवाने का आरोप, एसएसपी को दिया पत्र

Tue, 01 Aug 2023 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर बनियान के अतिराज सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया है कि थाने के एक दरोगा ने रविवार को ताजियों के समय दूसरे समुदाय के साथ मिलकर नई परंपरा डलवाने का प्रयास किया गया था। ये भी आरोप लगाया है दरोगा उसी समुदाय का होने के कारण उनकी मदद कर रहा है। पढ़ेरा गांव के भी धर्मवीर शर्मा ने भी मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है सभी आरोप गलत है। नई परंपरा किसी को भी नहीं डालने दी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने पांच ग्रामीणों को हिरासत में लिया

नवाबगंज। देशनगर बहोरनगला गांव के कुछ ग्रामीणों ने मुहर्रम के दिन कुछ ताजिये नवाबगंज कर्बला में ले आए थे, जिसका दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध करते हुए इसे नई परंपरा बताते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पांच लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। समझौता की जानकारी नही है। मामले की जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें