फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेत से भरी ट्रॉली छोड़ने के बदले पुलिस पर 15 हजार वसूलने का आरोप

Mon, 06 Nov 2023 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया। अलीगंज थाना क्षेत्र की चौकी गैनी पुलिस पर रेत भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़ने के बदले 15 हजार रुपये वसूलने का आरोप एक ग्राम प्रधान ने लगाया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख से शिकायत करने पर पुलिस ने रकम लौटा दी।
विज्ञापन

ब्लॉक मझगवां इलाके के नौगवां गांव में ग्राम पंचायत की ओर से इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए रेत मंगाई जा रही थी। ग्राम प्रधान चेतन प्रकाश ने बताया कि गैनी चौकी पुलिस ने रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवा लिया। इसके बाद बिचौलिए के जरिये 30 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज करने की धमकी दी। बाद में 15 हजार रुपये लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ा। रेत वहीं उतरवा ली।
ग्राम प्रधान ने मामले की शिकायत ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह से की। यशवंत सिंह ने कॉल करके नाराजगी जताई। रुपये वापस करने को कहा। इसके बाद पुलिस ने रुपये वापस कर दिए। इस मामले में गैनी चौकी प्रभारी हेमंत सिंह का कहना है कि रेत ले जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली दो दिन पहले पकड़ी थी। परमीशन दिखाने के लिए कहा गया मगर वह लोग कोई कागजात नहीं दिखा पाए। इसके बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। वसूली का आरोप गलत है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने मामले की शिकायत की थी। इस संबंध में गैनी चौकी के प्रभारी से बात की गई। ग्राम प्रधान ने रुपये वापस करने की बात कही है। मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी। - यशवंत सिंह, ब्लॉक प्रमुख मझगवां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें