फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हमलावर हुआ निमोनिया, कोल्ड डायरिया के भी बढ़ रहे मामले

Sun, 28 Jan 2024 04:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शीतलहर के प्रकोप के बीच निमोनिया हमलावर हो गया है। कोल्ड डायरिया पीड़ित बच्चों की संख्या भी बढ़ रही है। पांच साल तक के बच्चों को ये बीमारियां तेजी से चपेट में ले रही हैं। जोड़ों के दर्द से पीड़ित बुजुर्गों को भी राहत नहीं मिल पा रही है। शनिवार दोपहर में धूप खिली तो जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार दिखी।
विज्ञापन

सर्दी में जरा सी लापरवाही बच्चों पर भारी पड़ रही है। शनिवार को जिला अस्पताल में कोल्ड डायरिया से पीड़ित 20 बच्चे आए। इनमें से चार बच्चों को भर्ती कर लिया गया। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में रोजाना औसतन 60-70 निमोनिया पीड़ित बच्चे आ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. करमेंद्र ने बताया कि सर्दी ज्यादा होने के कारण निमोनिया और कोल्ड डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है।
शनिवार को आर्थो सर्जन डॉ. दिनेश और फिजिशियन डॉ. आशू अग्रवाल के कक्ष के बाहर भी कतार लगी रही। इनमें बुजुर्गों और महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। शीतलहर के कारण बुजुर्गों को जोड़ों में दर्द की शिकायत है। इसके अलावा सीने में जकड़न, खांसी-जुकाम के मरीज भी आ रहे हैं।
विज्ञापन

दस्त, भूख न लगना, कंपकंपी छूटना, सुस्ती, पेट दर्द जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। निमोनिया होने का भी खतरा रहता है। बच्चों के फेफड़ों में इंफेक्शन के कारण लगातार खांसी आना, सीने में आवाज, सांस तेज चलना, चेहरा नीला पड़ना और बुखार जैसे लक्षण दिखते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें