कई माह पहले अपात्रों के घर लगे थे वसूली के नोटिस, कार्रवाई न होने से जांच के घेरे में जिम्मेदार
मीरगंज। कोठी-बंगले वालों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दे दिया गया है। कई माह पहले अपात्रों से वसूली होनी थी, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। अब मामले की शिकायत डीएम से की गई है।
क्षेत्र की नगर पंचायत शीशगढ़ कस्बे में कई अपात्रों को पीएम आवास योजना में शामिल कर दिया गया। जांच करने के बाद अपात्रों को नोटिस जारी किया गया था। इसके तहत उनसे वसूली होनी थी, लेकिन मामला ठंड बस्ते में चला गया। अब एक बार फिर कस्बे के ही तौकीर अहमद ने डीएम से शिकायत की है। कुछ दिन पहले तहसील के नायब तहसीलदार, कानूनगो कस्बे में जांच करने पहुंचे, जिसमे 10 लोग कोठी-बंगले के मालिक निकले थे, जिसे देख जांच टीम भी अचंभित हो गई। कस्बे में पीएम आवास के 1142 लाभार्थी हैं, जिनमें से ज्यादातर आवास रसूखदारों ब बड़े कारोबारी को दे दिए गए है। संवाद