फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इस शहर की नई कॉलोनियों और पॉश इलाकों में महंगे होंगे प्लॉट और मकान, नए सर्किल रेट की सूची जारी

Fri, 19 Jul 2024 06:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में भूखंड, मकान या दुकान खरीदना और महंगा हो जाएगा। एक अगस्त से नया सर्किल रेट लागू हो सकता है। इससे शहर की नई कॉलोनियों और पॉश इलाकों में जमीन महंगी हो जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक अगस्त से प्रस्तावित सर्किल दरों में नई बस रहीं कॉलोनियों और शहरी सीमा से सटे ग्रामीण इलाकों में घर, जमीन, दुकान खरीदना महंगा हो सकता है। यहां दस फीसदी सर्किल दर बढ़ाना प्रस्तावित है। बीडीए सीमा में शामिल इलाके जहां सर्वाधिक बैनामे हुए वहां भी दरें बढ़ जाएंगी।

विज्ञापन


उपनिबंधक सदर द्वितीय की ओर से जारी सूची में नगरीय क्षेत्रों की संख्या 169 है। वहीं, राजस्व ग्राम की संख्या 161 है। इनमें 50-50 नगरीय, राजस्व ग्राम चुने गए हैं। जहां सर्वाधिक बैनामे हुए। वहीं, उप निबंधक सदर प्रथम के तहत नगरीय सीमा में 80 वार्ड हैं।
 
इसमें से 50 मोहल्ले और कॉलोनियों का सर्किल रेट बढ़ाया जाना प्रस्तावित है। इनमें ज्यादातर पॉश और नई बस रही कॉलोनियां हैं। ऐसे ही 50 राजस्व ग्रामों में भी दरें बढ़ सकती हैं। यह इलाके भी शहरी सीमा से सटे हैं। जहां शहर का विस्तार हो रहा है। भविष्य में ये क्षेत्र नगर निगम सीमा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


एआईजी स्टांप तेज सिंह यादव के मुताबिक सर्किल रेट निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से तैयार किए गए हैं। सर्वाधिक बैनामे वाले क्षेत्रों की सूची क्रमवार निकाली गई। उनमें 50-50 क्षेत्रों का चयन किया गया। जहां बैनामों के सापेक्ष पांच से दस फीसदी तक सर्किल दरें बढ़ना प्रस्तावित है।

एयरपोर्ट, प्रस्तावित रिंग रोड के ज्यादातर गांव
उपनिबंधक सदर प्रथम, द्वितीय की सूची पर गौर करें तो एयरपोर्ट, बदायूं रोड से गुजर रही प्रस्तावित रिंग रोड के आसपास के इलाकों, गांवों में सर्वाधिक बैनामे बीते वित्तीय वर्ष हुए। लिहाजा, यहां दस फीसदी तक सर्किल दरें बढ़ना प्रस्तावित है। 

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मुड़िया अहमद नगर समेत अन्य राजस्व गांवों में दरें बढ़ना प्रस्तावित हैं। शहरी क्षेत्र के पॉश इलाकों में सिविल लाइंस, रामपुर गार्डन, पवन विहार, राधेश्याम इंक्लेव, रामगंगा नगर आवासीय योजना, सनराइज इंक्लेव, सिल्वर एस्टेट, महानगर व अन्य इलाके शामिल हैं। 
विज्ञापन

कहां-कितना प्रस्तावित हैं सर्किल रेट
इलाका/ग्राम -  वर्तमान - प्रस्तावित
साउथ सिटी - 13,500 - 16,000
कैंफर इस्टेट - 12,000 - 13,000
ग्रेटर आकाश - 17,500 - 19,000
विक्रमादित्य पुरी - 20,000 - 22,000
सुभाष नगर - 13,500 - 15,500
अंबिका आवास- 17,500 - 19,000
न्यू शक्ति नगर - 17,500 - 19,000
नॉर्थ सिटी - 22,500 - 24,500
शास्त्री नगर - 17,000 - 18,500
राजेंद्र नगर - 37,000 - 40,500
रेजीडेंसी गार्डन - 31,000 - 34,000
महानगर - 40,000 - 43,000
शिवशक्ति स्टेट - 28,000 - 31,000
सिटी हार्ट कॉलोनी - 32,000 - 35,000
वीर सावरकर नगर - 15,000 - 18,500
प्रियदर्शिनी नगर - 36,000 - 39,500
टीबरीनाथ कॉलॉनी - 34,000 - 37,000
डीडीपुरम - 60,000 - 68,000
जनकपुरी - 35,000 - 38,000
कटरा मानराय - 33,000 - 36,000
गली नबाबन - 33,000 - 36,000
गुलमोहर पार्क - 35,000 - 38,000
सिविल लाइंस - 50,000 - 55,000
मेगा मेंशन - 17,000 - 19,000
ग्रेटर, गोल्डन ग्रीन पार्क - 29,000 - 32,000
ग्रीन पार्क          -  30,000 - 33,000
खुशबू, फईक इंक्लेव - 18,500 - 20,500
मकरंदपुर सरकार - 51,000 - 54,000
भटनागर कॉलोनी - 50,000 - 54,000
पवन विहार - 27,000 - 30,000
मॉडल टाउन - 48,000 - 52,000
महानगर    - 40,000 - 43,000
रामवाटिका - 36,000 - 39,500
रामपुर गार्डन - 54,000 - 59,000
हरुनगला - 17,000 - 19,000
नोट : प्रस्तावित सर्किल दरें नौ मीटर चौड़ी सड़कों पर हैं। छह मीटर चौड़ी सड़कों की दरें अलग है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें