आखिरकार महादान का दिवस आ गया। अमर उजाला और जिला अस्पताल की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर शिविर लगाया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शहामतगंज- सेटेलाइड रोड स्थित अमर उजाला कैंपस में जिला अस्पताल की टीम डॉक्टर के साथ मौजूद रहेगी। इस बार का रक्तदान दिवस गरीब और गर्भवती महिलाओं को समर्पित है। आप सभी का इंतजार रहेगा।