फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में भी खेल : सीने में दर्द बताकर अस्पताल में भर्ती हुआ जाफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अधीक्षक को भी नहीं लगी भनक, अब डॉक्टरों के पैनल से कराई जाएगी जांच
विज्ञापन

बरेली। डीफार्मा की फर्जी डिग्री बांटकर विद्यार्थियों से 3.69 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी खुसरो कॉलेज के प्रबंधक शेर अली जाफरी ने जेल में भी खेल कर दिया। सीने में दर्द बताकर उसने खुद को जेल के अस्पताल में दाखिल करा लिया है। हालांकि, मामला जेल अधीक्षक के संज्ञान में आते ही उसकी निगरानी शुरू हो गई है। अब डॉक्टरों के पैनल से उसका परीक्षण कराया जाएगा।
फर्जी डिग्री बांटने के मामले में चार मुकदमे दर्ज होने के बाद शेर अली जाफरी और उसके बेटे फिरोज जाफरी को जिला जेल (सेंट्रल जेल टू) भेजा गया था। वहां शुक्रवार रात तीन बजे उसने सीने में दर्द बताया और जेल के डॉक्टर आशुतोष पाराशरी ने उसे जेल के अस्पताल में भर्ती करा दिया। शनिवार रात तक वह जेल अस्पताल में आराम फरमाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा को इस घटनाक्रम की जानकारी हुई तो उन्होंने संबंधित डॉक्टर से रिपोर्ट तलब की। डॉक्टर ने जाफरी के सीने में जलन आदि की बात बताई। जेल अधीक्षक ने बताया कि रविवार को डॉक्टरों के पैनल से उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराएंगे। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। कोई भी जुगाड़ करके अस्पताल में भर्ती नहीं हो सकेगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें