फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: केंद्रीय प्रशिक्षण के लिए चुने जिले के चार खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के चार खिलाड़ियों को केंद्रीय प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। इसमें बालक वर्ग हॉकी में प्रिंस भार्गव को झांसी, बालक वर्ग फुटबाॅल में अर्जुन जायसवाल को बरेली, बालक वर्ग एथलेक्टिस में विकास कुमार को आगरा और बालिका वर्ग में एक मात्र एथलेक्टिस खिलाड़ी अंबिका को आगरा में केंद्रीय प्रशिक्षण के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का केंद्रीय प्रशिक्षण दो से 16 अप्रैल के बीच होगा। प्रशिक्षण के एक दिन पहले संबंधित खिलाड़ियों को अपने प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचना है। इस प्रशिक्षण में इन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा तो उनको आवासीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए चुना जाएगा।
इसमें उनको खेलने, रहने और खाने-पीने आदि की निशुल्क सुविधा दी जाएगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन इनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। जिलास्तर पर प्रथम स्थान पाने के बाद ये खिलाड़़ी मंडल स्तर पर खेलने गए थे। जहां शानदार प्रदर्शन करने के बाद इनको राज्यस्तर पर प्रदर्शन करने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें