बरेली। इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से 13 से 16 सितंबर तक हरियाणा के सोनीपत में आयोजित सीनियर और मास्टर नेशनल पावलिफ्टिंग और बेंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम से प्रतिभाग करते हुए बरेली की रीता सिंह ने 340 किलो वजन उठाकर 76 किलोग्रााम भार वर्ग में प्रथम व सीनियर वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया। 66 किलो भार वर्ग में संतोष दिवाकर ने मास्टर वर्ग में 375 किलोग्राम वजन उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बेंच प्रेस प्रतियोगिता में शाविका सिसोदिया ने 69 किलोग्राम भार वर्ग में 40 किलो की बेंच लगाकर सीनियर में प्रथम और सब जूनियर में द्वितीय स्थान हासिल किया। रीता सिंह ने 76 किलोग्राम भार वर्ग में 62.5 किलो की बेंच लगाकर मास्टर में प्रथम स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को डॉ. विनोद शर्मा, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, अनुज कुमार, पवन कुमार अरविंद कुमार आदि ने बधाई दी। संवाद