बरेली। नॉर्थ जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के अंतर्गत आगरा के राजपूत रिसॉर्ट में आयोजित जीनियस कप ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में बरेली के खिलाड़ियों ने सात पदक झटके। इनमें पांच स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। एसआर इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंध निदेशक रूमा गोयल ने बताया कि 18 और 19 अक्तूबर को हुई इस प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सब-जूनियर रिकॉग्नाइज्ड इंडिविजुअल पूमसे वर्ग में आरोही वशिष्ठ और विहान भंडारी ने स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि अरहान शुक्ला ने रजत पदक अपने नाम किया। कैडेट बालक रिकॉग्नाइज्ड इंडिविजुअल पूमसे स्पर्धा में अथर्व सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा सब-जूनियर रिकॉग्नाइज्ड पेयर पूमसे में अरहान शुक्ला और आरोही वशिष्ठ की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, सब-जूनियर रिकॉग्नाइज्ड टीम पूमसे में अथर्व सिंह, विहान भंडारी और अरहान शुक्ला की तिकड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। क्योरुगी स्पर्धा के सब-जूनियर बालिका अंडर-29 किग्रा वर्ग में भी आरोही वशिष्ठ ने कांस्य पदक हासिल किया।