बरेली। 21वीं उत्तर प्रदेश सीनियर पुरुष एवं महिला सेपकटाकरा चैंपियनशिप-2026 में प्रतिभाग करने के लिए बरेली की पुरुष एवं महिला टीम बुधवार को महोबा के लिए रवाना हो गई। प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 17 अक्तूबर तक किया जाएगा। जिला सेपकटाकरा एसोसिएशन की ओर से आयोजित चयन ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन किया गया है। पुरुष वर्ग की टीम में विनय, सागर, अमन, अस्मित, दीपक एवं आबू सुफियान को शामिल किया गया है। वहीं, महिला वर्ग की टीम में मनीषा, शिवानी, डॉली, नेहा, हीना एवं प्रीति मौर्या को जगह मिली है। जिला सेपकटाकरा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कार्तिक आनंद एवं जनरल सेक्रेटरी सुमिल एस सीरिया ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर साई के कोच बीए शर्मा, मीना कुमारी, यूपी एसोसिएशन कोच राम कुमार ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।