फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भिड़ेंगे खिलाड़ी 

Sun, 07 May 2017 01:14 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
ताइक्वांडो चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भिड़ेंगे खिलाड़ी  - फोटो : ताइक्वांडो चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भिड़ेंगे खिलाड़ी 
विज्ञापन
यूपी नार्थ जोन ताइक्वांडो एसोसिएशन का दूसरा दिन आगरा, बदायूं और बरेली के खिलाड़ियों के लिए अच्छा रहा। इनके सर्वाधिक खिलाड़ियों ने मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया। डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित चैंपियनशिप में पारितोष वितरण परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पी मिश्रा शामिल हुए। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मल्टी परपज हॉल में चल रही प्रतियोगिता के फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा। इस मौके पर एसोसिएशन के अनिल बॉबी, मिशन हैप्पीनेस के केपी सूरी व अन्य कई शामिल रहे। रविवार को फाइनल मुकाबला सुबह से शुरू हो जाएगा जो शाम 5 बजे तक चलेगा। 
विज्ञापन

स्वर्ण पदक विजेता 
कैडेट बालक ए वर्ग 33 किलोग्राम - तरुण बत्रा, आगरा 
कैडेट बालक बी वर्ग 33 किलोग्राम- हिमांशु गुसैन, डीबीटीए 
कैडेट बालक सी वर्ग 33 किलोग्राम- मृत्युंजय माहेश्वरी, बदायूं 
कैडेट बालिका वर्ग 29 किलोग्राम- मिराठी जैन, आगरा 
कैडेट बालिका वर्ग 29 से 33 किग्रा- निधि, बदायूं 
कैडेट बालिका वर्ग 33 से 37 किग्रा- वृंदा गुप्ता, आगरा 
सब जूनियर बालक वर्ग 16 किलोग्राम- आरव शर्मा, बरेली
सब जूनियर बालक वर्ग 18 किग्रा- विहान कुमार, बरेली
सब जूनियर बालक वर्ग 18 से 21 किग्रा- प्रियांशु, आंवला
सब जूनियर बालक वर्ग 21 से 23 किग्रा- प्रशांत कुमार, एलटीए 
सब जूनियर बालिका वर्ग 16 किलोग्राम- प्रिया, आंवला 
सब जूनियर बालिका वर्ग 18 से 20 किग्रा- आराध्या गंगवार, एलटीए 
सब जूनियर बालिका वर्ग 22 से 24 किग्रा- वैष्णवी जोशी, पीलीभीत 
सब जूनियर बालिका वर्ग 26 से 29 किग्रा- कशिश दुबे, बदायूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें