फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अस्पताल के ओएसटी सेंटर में गिरा प्लास्टर, एएनएम बचीं

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में ओएसटी सेंटर में पड़ा मलबा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में ओपिऑयड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी (ओएसटी) सेंटर में छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया। वहां काम कर रहीं एएनएम बाल-बाल बच गईं। बारिश में कमरे की हालत और ज्यादा खराब हो गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के एक कमरे में ओएसटी सेंटर चलता है। सोमवार को एएनएम अपने कमरे में बैठीं विभागीय कार्य निपटा रहीं थीं। तभी कमरे की छत का प्लास्टर टूटकर गिर पड़ा। हादसे में वह बाल-बाल बच गईं। कमरे की खिड़की का शीशा टूटा है। बारिश होने पर पानी अंदर आता है। इससे दवाई भीगने की आशंका रहती है। बावजूद इसके जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में ओएसटी सेंटर में पड़ा मलबा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें