बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म एक व दो पर खुदे पड़े गड्ढे
बिशारतगंज। रेलवे स्टेशन पर केबल डालने के लिए खोदे गए गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं।
लोगों ने बताया कि यहां काम करा रहे ठेकेदार ने लापरवाही की हद कर रखी है। केबल डालने के लिए प्लेटफार्म पर पांच दिन पहले खोदा गया, लेकिन गड्ढा अभी तक नहीं भरा गया है। गड्ढे में गिरकर कोई यात्री चोटिल हो हो जाए तो जिम्मेदारों को इससे कोई सरोकार नहीं है। रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि प्लेटफार्म दो पर खुदे गड्ढे में तीन दिन पहले एक बुजुर्ग महिला गिर गई थी, जो घायल है। बावजूद इसके ध्यान नहीं दिया गया। एक नंबर प्लेटफार्म का गड्ढा बेहद खतरनाक है। संवाद