फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit Weather: शीतलहर ने किया बेहाल, अभी नहीं हैं सर्दी से राहत के आसार, जानिए तीन दिनों के मौसम का हाल

Mon, 09 Jan 2023 07:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

जिले में कड़ाके की ठंड ने लोगों को कंपा दिया है। शीतलहर और गलन से हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। फिलहाल अभी सर्दी से राहत के आसार नहीं हैं। 
विज्ञापन
पीलीभीत में सुबह छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्फीली हवाओं के चलने से तराई में गलन कम नहीं हो पा रही है। अभी तीन दिनों तक ठंड ऐसे ही रहेगी। मंगलवार को धूप खिलने से मौसम में कुछ सुधार आने की संभावना है। रविवार को पीलीभीत जिले में अधिकतम तापमान 13.2 तो न्यूनतम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

विज्ञापन


रविवार को पूरे दिन धुंध छाई रही। कोहरा होने के कारण पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हो सके। शनिवार की तुलना में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। इसके बाद भी गलन और ठिठुरन से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। 

बर्फीली हवाओं ने किया बेहाल 

बर्फीली हवाओं के चलने से कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल दिखे। रविवार के कारण लोग घरों में ही कैद रहे। मैदान और स्टेडियम में भीड़ नहीं दिखी। बर्फीली हवा चलने के कारण लोगों ने बच्चों को घरों से बाहर निकालने में भी परहेज किया। 

विज्ञापन

ठंड से राहत पाने के लिए लोग चाय की दुकानों के अलावा अलाव के सहारे बैठे रहे। बाजार में जो भी कबाड़ मिला लोगों ने उसे जलाकर तापा। रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 13.2 तो न्यूनतम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी तीन दिनों तक ऐसी ही ठंड रहने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि अभी तीन दिनों तक ठंड ऐसी ही रहेगी। मंगलवार से इसमें कुछ राहत मिलने की संभावना है। बुधवार को हल्की धूप खिल सकती है, जो राहत देगी।

दो दिन का यह रहा तापमान

07 जनवरी    11.6  - 3
08 जनवरी    13.2  - 4.8

बाजार में रूम हीटर और ब्लोअर की डिमांड बढ़ी

गलन और भीषण ठंड के कारण बाजार में रूम हीटर, गीजर व ब्लोअर की डिमांड बढ़ गई है। व्यापारी दोबारा सामान मंगवा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि अमूमन सर्दी को ध्यान में रखकर एक बार ही दिसंबर में सामान मंगवा लिया जाता है, लेकिन इस बार ठंड ज्यादा है, पिछले तीन चार दिन से पड़ रही गलन और बर्फीली हवा के चलते रूम हीटर, ब्लोअर और गीजर की मांग बढ़ गई है। कई व्यापारियों ने तो दोबारा ऑर्डर दिया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें