फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एसओजी ने होटल में प्रेमी जोड़े को पकड़ा, व्यापारी के लापता बेटे का दोस्त महिला मित्र के साथ ऐसे हाल में था

Mon, 29 May 2023 11:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के एक होटल में पीलीभीत एसओजी ने छापा मारा। होटल से एसओजी की टीम ने प्रेमी युगल को पकड़ा। पूरनपुर के सराफा व्यापारी के लापता बेटे की तलाश में जिले की एसओजी ने बरेली में सेटेलाइट के पास होटल में दबिश दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरनपुर के सराफा व्यापारी के लापता बेटे की तलाश में पीलीभीत जिले की एसओजी ने बरेली में सेटेलाइट के पास होटल में दबिश दी। पुलिस को होटल के कमरे में सराफ के बेटे का दोस्त अपनी महिला मित्र के साथ मिला।
विज्ञापन


पूरनपुर निवासी सतीश वर्मा सराफ हैं। उनका बेटा जतिन वर्मा भोजीपुरा के एक कॉलेज से बीबीए का छात्र है। जतिन 26 मई को घर से कॉलेज जाना बताकर निकला पर आज तक घर नहीं पहुंचा। 

पूरनपुर थाने में गुमशुदगी लिखकर पुलिस उसे तलाश कर रही है। जतिन के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया था। एसओजी को पता लगा कि जतिन ने मोबाइल बंद होने से पहले एक दोस्त से बात की थी। एसओजी उसी दोस्त को ट्रेस करती आ गई।
विज्ञापन


सेटेलाइट पर आंखों के अस्पताल के पास संचालित होटल में दबिश दी तो जतिन का दोस्त अपनी प्रेमिका के साथ मिला। पूछताछ में खास सुराग नहीं मिला तो पुलिस ने छात्रा को उसके परिवार के हवाले कर दिया और दोस्त को पूछताछ के लिए साथ ले गई।

पूरनपुर कोतवाली में हंगामा

उधर, पूरनपुर में सराफा व्यापारी संजीव वर्मा के लापता पुत्र जतिन वर्मा का तीसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका। विरोध में सराफा व्यापारियों और अन्य लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया तथा विरोध में रविवार को सराफा बाजार बंद रखा। 

बाजार बंद करने की चेतावनी
सोमवार तक छात्र का सुराग नहीं लगने पर मंगलवार को पूरनपुर का पूरा बाजार बंद कराने की चेतावनी दी। इधर, छात्र का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ एसओजी की तीन टीमों को लगाया है। दो टीमें बरेली भी भेजी गईं हैं।

जतिन ने हाल में ही बरेली के एक निजी कॉलेज में बीबीए में प्रवेश लिया है। 26 मई को जतिन घर से बरेली जाने के लिए घर से सुबह आठ बजे निकला, लेकिन वह न तो बरेली पहुंचा और न ही वापस घर आया। उसके तीनों मोबाइल बंद होने पर परिजन चिंतित हो उठे।

शनिवार को जतिन के चाचा सतीश वर्मा ने गुमशुदगी दर्ज कराई। छात्र की तलाश में शनिवार को पुलिस की एक टीम बरेली भेजी गई। छात्र का सुराग नहीं मिलने पर लौट आई। रविवार को एसओजी की टीम ने बरेली के एक होटल में छापा मारा, यहां से जतिन का दोस्त प्रेमिका के साथ मिला। 
विज्ञापन

कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि 27 मई को सुबह करीब 10 बजे छात्र के मोबाइल की लोकेशन पीलीभीत के गांव बराह और आसपास मिली। सीओ सुनील दत्त ने बताया कि छात्र की तलाश को सर्विलांस टीम व एसओजी को लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें