फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सूखे हैंडपंपों की तस्वीर वायरल, जलकल नहीं दे रहा ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के ज्यादातर हैंडपंप सूखे पड़े हैं, जबकि जलकल विभाग अनजान बना बैठा है। शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर अब जनता ने सूखे हैंडपंपों की तस्वीर वायरल की है। बिहारीपुर ढाल के पास, बिहार कला और मुंशीनगर में लगे हैंडपंप की तस्वीर को वायरल कर लिखा गया है कि इसी तरह शहरभर के कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खां वारसी ने कहा कि शिकायत के बावजूद कोई हल नहीं निकला। अब जनता इसको वायरल कर रही है, शायद सोए हुए कर्मचारी और अधिकारी जाग जाएं। जलकल के सहायक अभियंता ईश्वर सिंह ने बताया कि शहर में चार हजार से अधिक हैंडपंप हैं। सभी का सर्वे कराया है। इनकी रिबोरिंग और मरम्मत कराई जा रही है। जो फोटो अभी वायरल हुए हैं, हो सकता है उनका नंबर नहीं आया हो। जल्द ही उसे भी ठीक कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें