शीशगढ़। सवारियों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गया, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे गांव दुनका से बरात कर वापस आ रहा पिकअप ग्राम जाफरपुर के निकट खड़े ट्राले से टकरा गया। इसमें सवार खुशनुमा (28 वर्ष), रिजवाना (40 वर्ष), गुलनाज (18 वर्ष), रवीना (17 वर्ष), मीकाईल (55 वर्ष) गंभीर घायल हो गए, जबकि पांच अज्ञात मामूली रूप से घायल हैं। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से कस्बे के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया है। संवाद