PG Forum took place under the essay contest
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग में पीजी फोरम के तहत निबंध और क्विज प्रतियोगिता हुई। ‘संसदीय प्रजातंत्र में विपक्ष की भूमिका और महात्मा गांधी की सांध्य एवं साधन की पवित्रता में विश्वास रखते थे’ विषय पर छात्रों ने अपने विचार कागज पर उतारे। अरविंद, मुदिता, माहेश्वरी, गुड्डू, शिवानी, सक्षम, रानी, शानू, सुधा और हेमा को पुरस्कार प्रदान किए गए। विभागाध्यक्ष डॉ. डीआर यादव ने छात्रों को संबोधित किया। क्विज का संचालन डॉ. वंदना शर्मा ने किया। इस मौके पर डॉ. मनमीत कौर, डॉ. नीलम गुप्ता, डॉ. मनमोहन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।