फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: चाय विक्रेता की गला घोंटकर हत्या, शरीर पर मिले चोटों के निशान, बेटे ने रंजिश से किया इनकार

Sat, 22 Oct 2022 02:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मृतक के बेटे ने रंजिश से इनकार किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
मृतक राजेंद्र मौर्य - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर में स्थित धर्मशाला में चाय विक्रेता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक के गले पर रस्सी के निशान के साथ ही नाखून की खरोंचों के निशान मिले है। मृतक के बेटे ने रंजिश से इनकार किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


सुभाषनगर के करगैना में बाला जी मंदिर के पास रहने वाले राजेश ने बताया कि वह मूलरूप से शाहजहांपुर में थाना जैतीपुर में गांव गोरा बकैनिया के निवासी हैं। उनके पिता राजेंद्र मौर्य (55) बालाजी मंदिर के पास चाय की दुकान लगाते थे। रोज वह घर पर रात का खाना खाने के बाद मंदिर के सामने ही देवेश कुमार सिंह धर्मशाला में सोते थे और वहीं पर चौकीदारी भी करते थे। शुक्रवार को भी वह खाना खाकर रात साढ़े 10 बजे सोने चले गए।

सुबह जब पिता राजेंद्र वापस नहीं आए तो बेटी को स्कूल छोड़ आठ बजे वह धर्मशाला पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला तो दीवार कूद कर अंदर गए। चारपाई पर राजेंद्र का शव पड़ा हुआ था। बेटे के मुताबिक पिता के गले पर रस्सी का निशान था। इसके अलावा नाखून की खरोंच के निशान और हाथ पैर की उंगलियां जली थीं। वहीं शरीर पर भी चोट के निशान हैं। 
विज्ञापन

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर सुभाषनगर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। इस दौरान पुलिस फॉरेंसिक टीम को कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। बेटे राजेश ने किसी से भी रंजिश होने से इनकार किया है। सुभाषनगर पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें