नवाबगंज। आधार कार्ड में संशोधन के नाम पर कस्बे की बैंकों में अव्यवस्थाओं का आलम है। इसका खामियाजा आधार कार्ड संशोधन कराने के लिए बैंक आ रहे लोगों को रातभर जाग कर भुगतना पड़ रहा है। इसके बावजूद काफी लोग बिना संशोधन कराए ही लौट जा रहे हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम के आवास पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम ने बैंक के शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं।
एसडीएम मल्लिका नैन ने बताया कि बैंक की शाखा प्रबंधकों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दे दिए गए हैं। कोई भी रात में बैंक के सामने नही रुकेगा। सुबह बैक के खुलने पर अपना आधार कार्ड संशोधन कराए। साथ पुलिस को निर्देश दिए हैं कि रात में गश्त के दौरान बैंकोें पर नजर रखें।
रात में ही बन जाती है सूची
ग्रामीणों का आरोप है कि रात में लोग अपनी सूची बनाकर बैंक मेें दे देते हैं, जो लोग रात भर बैंक के सामने रुकते है, उनका नंबर ही नहीं आ पाता।