फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जलभराव और गंदगी से आजमनगर के लोग बेहाल

Tue, 10 Nov 2026 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आजमनगर मेंं बहादुर शाह वाली रोड पर विकास कार्यों की लापरवाही स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। पिछले पांच-छह महीनों से सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है और ठेकेदार ने काम पूरी तरह ठप कर रखा है। स्थिति यह है कि बिना बारिश के भी सड़क पर पानी भरा रहता है, जिससे हर तरफ कीचड़ और गंदगी है। वार्ड 20 और 64 के अंतर्गत आने वाले इस मार्ग पर बुजुर्गों का निकलना भी दूभर हो गया है। पम्मी खां वारसी सेमत अन्य लोगों ने बताया कि 10 कदिसंबर को क्षेत्र में ''''''''जश्न-ए-ख्वाजा गरीब नवाज'''''''' कार्यक्रम आयोजित होना है, जिसमें दूर-दूर से लोगों के शामिल होने की संभावना है। यदि समय रहते सड़क की स्थिति नहीं सुधारी गई और सफाई नहीं कराई गई, तो कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों और स्थानीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। नगर निगम के एक्सईएन राजीव राठी ने बताया कि अवकाश के बाद समस्या को दिखवाकर इसका समाधान कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें