फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस की खरीद को उमड़े लोग, बाजार में रही गहमागहमी

विज्ञापन
धनतेरस पर खरीदारी को उमड़ी भीड़ से लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

कोरोना का खतरा भूल गए, रोडवेज बस स्टैंड पर लगा जाम

बरेली। गुरुवार को पूरे दिन शहर के बाजार में रौनक रही। त्योहार की खरीद को पूरे दिन लोग सड़कों पर रहे। इस बीच शाम ढलते-ढलते भीड़ और बढ़ने लगी। मेन मार्केट से लेकर मोहल्लों तक में बर्तन, देव प्रतिमाओं व सजावट के सामान की दुकानें सज गईं। कुछ जगह जाम जैसे हालात बने। हालांकि कार व टेंपो बाजार में जाने पर पाबंदी की गई। अमर उजाला टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों का हाल देखा।

सिविल लाइंस में भीड़, दुकानों पर खूब हुई बिक्री

कोतवाली के सिविल लाइन इलाके में पूरे दिन भीड़ का आलम रहा। कुतुबखाना की ओर दो पहिया वाहन ही जा रहे थे। इसके बावजूद लोगों की खासी भीड़ हो गई थी। महिलाएं और बच्चे भी भीड़ में थे जो दुकानों पर खरीदारी कर रहे थे। लोग एकदूसरे से सटे खड़े थे जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ था। दुकानदार से लेकर कई ग्राहक तक मास्क नहीं लगाए थे।

रोडवेज पर दिन भर जाम के हालात

पुराने रोडवेज बस स्टैंड और सेटेलाइट चौराहे पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। दिवाली पर घर जाने के लिहाज से लोग निकले तो कई दिन से खाली चल रही बसें ठसाठस भरी नजर आईं। सामाजिक दूरी के नियम का कोई मतलब नहीं रह गया। रोडवेज बसों ने अयूब खां चौराहे की ओर निकलते वक्त जाम भी लगा दिया।

डेलापीर पर भी वाहनों की भीड़

डेलापीर चौराहे के पास शाम के वक्त काफी भीड़ हो गई। काफी संख्या में वाहन यहां खड़े थे। डेलापीर से लेकर राजेंद्र नगर व डीडीपुरम तक वाहनों की लाइन लगी थी तो लोग दुकानों पर दिवाली संबंधी सामान भी खरीद रहे थे।

डीआईजी ने भी बाजार में खरीदारी

सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने वाले डीआईजी राजेश कुमार पांडेय भी गुरुवार को शहर के बाजार में दिखाई दिए। उन्होंने फुटपाथ व छोटी दुकानों में दिवाली की सजावट का सामान बेचने वालों से बात की और मोमबत्ती, झालर, सजावट का सामान व दिए खरीदे। डीआईजी ने ऐसा करके दूसरे लोगों को भी प्रेरित किया कि अपने घर, गली व आसपास के छोटे दुकानदारों से सामान खरीदने पर जोर दें ताकि उनकी भी दिवाली हो सके। कोरोना संक्रमण से गरीब तबके का काफी नुकसान हुआ है, उसे उबारने में समर्थ लोग आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें